news dhamaka

news dhamaka

Hot

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 14 November 2017

'पद्मावती' के समर्थन में उतरे नील नितिन मुकेश, बोले- फिल्म परदे पर उतरेगी

November 14, 2017 0

'पद्मावती' के समर्थन में उतरे नील नितिन मुकेश, बोले- फिल्म परदे पर उतरेगी





फिल्म अभिनेता नील नितिन मुकेश ने उम्मीद जताई है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ परदे पर उतरे और लोग उसे देखें.
नील ने कहा कि फिल्म के कलाकार और निर्देशक ने बहुत मेहनत की है और एक कलाकार होने के नाते मैं उम्मीद करता हूं कि किसी कलाकार का नुकसान नहीं हो.

उन्होंने कहा कि एक दर्शक के नाते वो इस फिल्म को देखना चाहते हैं और जहां तक तकनीकी विषय की बात है, वो उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि वे फिल्म का हिस्सा नहीं है.

उन्होंने कहा कि यह एक काल्पनिक फिल्म है और दर्शक फिल्म पर निर्णय लेने के लिये बहुत बुद्धिमान है. फिल्म की पूरी टीम ने अपनी कला का प्रदर्शन करने में बहुत मेहनत की है और निर्देशक को अपनी धारणा और रचनात्मकता को दर्शक तक पहुंचाने का पूरा अधिकार है. हमें बोलने और रचनात्मकता की स्वतंत्रता होनी चाहिए.
Read More

होमोसेक्सुअलिटी को लेकर श्री श्री रविशंकर पर भड़की सोनम कपूर, कहा- आपका बयान गैर-जिम्मेदाराना है

November 14, 2017 0

होमोसेक्सुअलिटी को लेकर श्री श्री रविशंकर पर भड़की सोनम कपूर, कहा- आपका बयान गैर-जिम्मेदाराना है



अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर बेबाकी से मुद्दों पर अपनी राय रखती है. एक बार फिर वो ऐसा कर स्पॉटलाइट में आ गईं हैं. इस बार उन्होंने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के बयान पर पलटवार किया है. दरअसल, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुए 13वें मेमोरिल लेक्चर में श्री श्री रविशंकर ने होमोसेक्सुअलिटी के बारे में बात की थी.

जेएनयू के एक छात्र ने उनसे प्रश्न किया कि उनके सेक्सुअल ओरिएंटेशन के कारण परिवार और देस्तों का रवैया उनके प्रति ठीक नहीं है. इससे बचने के लिए वो क्या कर सकते हैं? इस पर श्री श्री रविशंकर ने कहा, ''आप ऐसा न सोचें कि आप बीमार हैं या आपके साथ कुछ गलत हो रहा है. अगर आपके अंदर आत्मविश्वास है तो कोई आपको नीचा नहीं दिखा सकता लेकिन अगर आप खुद के बारे में गलत सोचेंगे तो कोई दूसरा आपको अच्छा फील नहीं करा सकता.''



उन्होंने इसके आगे कहा, ''होमोसेक्सुअलिटी एक प्रवृत्ति है जो स्‍थायी नहीं रहती है. मैंने कितने लोगों को देखा है जो पहले 'गे' थे लेकिन बाद में हेट्रोसेक्सुअल हो गए. वहीं जो लोग नॉर्मल थे वो आगे चलकर 'गे' बन गए. ये सिर्फ एक प्रवृत्ति है.''

श्री श्री रविशंकर के इसी बयान को लेकर सोनम कपूर सोशल मीडिया पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर पर भड़क गईं और उन्होंने रविशंकर को गैरजिम्मेदार बताया है. सोशल मीडिया पर इसके बाद सोनम ने कई ट्वीट करते हुए लिखा, 'होमोसेक्सुअलिटी एक प्रवृत्ति नहीं ये जन्म से ही आपके साथ जुड़ी होती है और बिल्कुल सामान्य है.. किसी को बताना कि आप इसे बदल सकते हैं काफी गैर-जिम्मेदाराना है.'
हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम कपूर के इस बयान की आलोचना भी की. साथ ही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोनम का समर्थन करते हुए ट्वीट किया 'ये वाकई काफी अजीब है.'

 
Homosexuality is not a ‘tendency’ it’s something you are born as and is absolutely NORMAL. To tell someone you can change is irresponsible.






WTF is wrong with god men, if you want to learn something about Hinduism and culture it’s better to follow @HindolSengupta & @devduttmyth





Read More

करणी सेना का विरोध जारी, कार्यकर्ताओं ने कोटा थियेटर में मचाया उपद्रव

November 14, 2017 0

करणी सेना का विरोध जारी, कार्यकर्ताओं ने कोटा थियेटर में मचाया उपद्रव



श्री राजपूत करणी सेना के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने कोटा के एक सिनेमा हॉल में संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'पद्मावती' के टीजर की स्क्रीनिंग का विरोध करते हुए उपद्रव किया.




कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है. गुमानपुरा पुलिस स्टेशन के सर्कल प्रभारी आनंद यादव ने बताया कि करणी सेना के सदस्यों ने बुकिंग काउंटर, खिड़कियों, दरवाजों और थियेटर के फर्नीचर को निशाना बनाया और तोड़-फोड़ की। थियेटर में कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव करने की भी खबरें हैं.



पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामूली बल प्रयोग किया जिसके बाद कार्यकर्ता वहां से हटे. हिंसा करने के सिलसिले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और 30-40 लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. हिंसा के संबंध में अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है.

सर्कल प्रभारी आनंद यादव ने बताया कि वह सिनेमा हॉल के प्रबंधक की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का इंतजार कर रहे हैं. रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित फिल्म 'पद्मावती' के टीजर की थियेटर में स्क्रीनिंग को लेकर कार्यकर्ता गुस्साए हुए थे. अधिकारी ने बताया कि विरोध के बाद टीजर की स्क्रीनिंग रोक दी गई.
Read More

शाहरुख खान ने दिखाया अबराम का अब तक का सबसे मस्ती वाला अंदाज

November 14, 2017 0

शाहरुख खान ने दिखाया अबराम का अब तक का सबसे मस्ती वाला अंदाज..



शाहरुख खान ने यूं तो चिल्ड्रेन्स डे पर खूब सारे बच्चों के साथ जश्न मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट भी की. लेकिन शाहरुख का चिल्ड्रेन्स डे अभी खत्म नहीं हुआ है.

कुछ ही देर पहले शाहरुख ने अपने सबसे छोटे बेटे अबराम का एक बेहद क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में अबराम खूब मस्ती के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.

बड़ी बात ये है कि शाहरुख ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चिल्ड्रेन्स डे पर अबराम का ये मस्ती भरा डांस सुहाना और आर्यन के लिए है.' इस एक वीडियो के साथ ही शाहरुख ने अपने तीनों बच्चों को चिल्ड्रेन्स डे विश कर दिया.

हालांकि इससे पहले भी किंग खान ने चिल्ड्रेन्स डे पर खूब सारे बच्चों के साथ जमकर मस्ती की थी. ये बच्चे उनके साथ सेट पर चिल्ड्रेन्स डे मनाने पहुंचे थे. अकसर ऐसा कहा जाता है कि तीनों बच्चों में शाहरुख सबसे ज्यादा प्यार अबराम से ही करते हैं. क्रिकेट स्टेडियम हो, एयरपोर्ट हो या इंस्टाग्राम हर जगह शाहरुख और अबराम की करीबियां जगजाहिर हैं.

फिल्मों की बात करें को शाहरुख खान बहुत जल्द आनंद एल राय की फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ रंग जमाते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है.




















Read More

ट्रेलर के बाद जल्द रिलीज होगा 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना

November 14, 2017 0

ट्रेलर के बाद जल्द रिलीज होगा 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना....






सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लिए फैंस पहले ही काफी एक्साइटेड है ऐसे में फिल्म की पूरी टीम इस उत्साह और ज्यादा बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगी है.

हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि जल्द ही फिल्म का पहला गाना रिलीज किया जाएगा. तस्वीर में सलमान और कैटरीना की जबरदस्त इंटेंस केमेस्ट्री दिखाई दे रही है.

अब सलमान खान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का है पहला गाना रिलीज होने की बात हो तो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना तो लाजमी है.
#SwagSeKarengeSabkaSwagat हैषटैग के साथ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.


इसके साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर सलमान और कैटरीना की दिलकश तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अपना उत्साह दिखाना में लगे हुए हैं. बता दें कि ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

हाल ही में फिल्म की ट्रेलर रिलीज किया था जिसके रिलीज होते ही वो रिकॉर्ड बनाने लगा. कुछ ही समय में इसे लाखों व्यूज मिल गए थे. सलमान खान की फिल्म के लिए तो फैंस पहले ही काफी एक्साइटेड रहते है और जब बात हो सलमान और कैटरीना की जोड़ी की तो ये उत्साह दोगुना हो जाता है.

ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सलमान और कैटरीना की फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. 'एक था टाइगर' बॉक्स ऑफिर पर हिट साबित हुई थी.

'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग की शुरुआत से ही सेट से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जिन्हें देखने के बाद से साप है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने वाला हैं लेकिन इस तस्वीर को देखें तो ये कहना भी गलत नहीं है कि फिल्म में सलमान कैटरीना का रोमांस भी दिखाया जाएगा.

फिल्म सलमान और कैटरीना की हो तो उससे एक्शन और रोमांस की उम्मीद तो बनती ही है.
Read More

Post Top Ad

Your Ad Spot